साड़ी पहन Trisha Kar Madhu ने ढाया कहर, वायरल वीडियो में दिखी बेमिसाल अदाएं (Watch Video)
भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस अदाकारा त्रिशाकर मधु एक बार फिर अपने स्टनिंग अंदाज से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही हैं. इस बार एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल अवतार में फैंस का दिल जीत लिया है.
Trisha Kar Madhu Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस अदाकारा त्रिशाकर मधु एक बार फिर अपने स्टनिंग अंदाज से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही हैं. इस बार एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल अवतार में फैंस का दिल जीत लिया है. त्रिशाकर मधु ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह खूबसूरत साड़ी पहनकर कातिलाना अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं. वीडियो में त्रिशाकर मधु की सादगी और ग्रेस फैंस को दीवाना बना रही है. खुले बाल, हल्का मेकअप और उनकी प्यारी सी मुस्कान ने इस लुक को और भी खास बना दिया है. एक्ट्रेस का यह ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और कमेंट सेक्शन में लोग दिल और फायर इमोजी की बौछार कर रहे हैं. Trisha Kar Madhu ने 'बहुत जताते हो प्यार' गाने में बनाया रील्स, भोजपुरी अदाकारा की कातिल अदाओं ने फैंस को कि याघायल (Watch Video)
त्रिशाकर मधु का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. फैंस उन्हें 'सपनों की रानी' और 'ब्यूटी विद ग्रेस' जैसे टाइटल दे रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी त्रिशाकर मधु ने साबित कर दिया कि वह हर लुक में परफेक्ट हैं — चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल.
त्रिशाकर मधु का वायरल वीडियो:
वर्क फ्रंट की बात करें तो त्रिशाकर मधु कई बड़े भोजपुरी प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं और उनके फैंस बेसब्री से उनके नए गानों और फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं.