Trisha Kar Madhu On MMS: खेसारी लाल के साथ बोल बम गाने के पांच दिन बाद लीक हुआ था त्रिशाकर मधु का MMS, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा (Watch Video)
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सनसनी फैल गई है. एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने पुराने MMS लीक विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
Trisha Kar Madhu On MMS: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सनसनी फैल गई है. एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने पुराने MMS लीक विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि यह MMS उनके खेसारी लाल यादव के साथ किए गए 'बोल बम' गाने की शूटिंग के ठीक पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर फैलना शुरू हुआ. त्रिशाकर मधु ने बताया कि जब यह गाना रिलीज हुआ, उसके कुछ दिन बाद ही उनके वॉट्सऐप ग्रुप्स में उनकी MMS की छोटी-छोटी क्लिप्स शेयर होने लगीं. शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैंने कभी सोचा नहीं था कि कोई मेरी पर्सनल लाइफ को इस तरह से भुनाने की कोशिश करेगा." भोजपुरी स्टार Trisha Kar Madhu ने स्टेज पर गिराई बिजली, अपने सेक्सी डांस मूव्स से फैंस को बनाया दीवाना (Watch Video)
यह क्लिप अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें त्रिशा अपने दर्द को साझा करती दिख रही हैं. वह यह भी कहती हैं कि जब यह सब हुआ, उन्होंने डिप्रेशन में जाने की कगार तक महसूस किया, लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला.
एमएमस लीक पर बोलीं त्रिशाकर मधु:
फैंस इस बयान पर त्रिशाकर मधु का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हर कलाकार की निजता का सम्मान होना चाहिए. वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने भी इस खुलासे के बाद मामले की गंभीरता को समझने और ऐसी घटनाओं से बचने की अपील की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

