ये हैं गूगल पर सर्च किए जाने वाले 5 सबसे खतरनाक सेलेब्रिटीज

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा, तब्बू, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर और इलियाना डिक्रूज जैसे भारतीय सेलेब्स के भी नाम मौजूद हैं

रूबी रोज (Photo Credits: Instagram)

मैकफी नामक कंपनी ने हाल ही में गूगल पर सर्च किए जाने वाले सबसे खतरनाक सेलेब्रिटीज की लिस्ट रिलीज की है. सबसे खतरनाक सेलेब्स का मतलब है कि जब आप इन सितारों के नाम गूगल पर सर्च करेंगे, तब ऐसा हो सकता है कि आप किसी खतरनाक वेबसाइट के पेज पर पहुंच जाए. इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा, तब्बू, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर और इलियाना डिक्रूज जैसे भारतीय सेलेब्स के भी नाम मौजूद हैं. हालांकि, 5 सबसे खतरनाक सेलेब्स की सूची में कोई भी भारतीय नाम नहीं है. टॉप 5 में सारे हॉलीवुड स्टार्स के नाम हैं.

आइए एक नजर डालते हैं गूगल पर सर्च किए जाने वाले 5 सबसे डेंजरस सेलेब्स की लिस्ट पर : -

1. रूबी रोज

रूबी रोज का नाम इस सूची पर पहले नंबर पर है. इसलिए गूगल पर रूबी रोज का नाम सर्च करने से पहले आपको दो बार जरुर सोचना चाहिए.

2. क्रिस्टीन केवलारी

क्रिस्टीन को इस सूची में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. वह न्यूयॉर्क टाइम्स की लेखक है.

3. मैरियन कोटीलार्ड

खतरनाक सेलेब्स की लिस्ट में मैरियन कोटीलार्ड का नाम छठे नंबर पर हैं. वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस और संगीतकार है.

4. लिंडा कार्टर

लिंडा कार्टर को इस लिस्ट में सातवां पायदान प्राप्त हुआ है. उन्हें वंडर वुमेन के नाम से भी जाना जाता है.

5. रोज बार्न

रोज बार्न एक ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस है और उन्हें इस सूची में 7वां स्थान मिला है.

Share Now

\