एक्ट्रेस और TMC सांसद Nusrat Jahan बनी मां, दिया बेटे को जन्म
नुसरत जहां (Image Credit: Instagram)

टीएमसी की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने सभी को खुशखबरी दी है. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. दरअसल 25 अगस्त को नुसरत को पार्कस्ट्रीट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान उनके साथ अभिनेता यश दासगुप्ता मौजूद रहें. सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.