'बागी 3' प्रमोट कर रहे टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने मिलकर मनाया जन्मदिन, देखें Pre-Birthday Celebration Video
टाइगर श्रॉफ आनेवाले 2 मार्च को अपना जन्मदिन मनाएंगे तो वहीं श्रद्धा कपूर उसके अगले दिन 3 मार्च को बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. इन दिनों अपनी फिल्म 'बागी 3' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे इस कपल ने मिलकर अपना बर्थडे मनाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया कि फिल्म 'बागी 3' के प्रचार के दौरान ही इन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट किया.
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आनेवाले 2 मार्च को अपना जन्मदिन मनाएंगे तो वहीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) उसके अगले दिन 3 मार्च को बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. इन दिनों अपनी फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे इस कपल ने मिलकर अपना बर्थडे मनाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें देखा गया कि फिल्म 'बागी 3' के प्रचार के दौरान ही इन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट किया. इतना ही नहीं, रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने भी इस दौरान इनका साथ दिया.
फोटोग्राफर योगेन शाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान इन्होंने अपना जन्मदिन मनाया. लेकिन इस दौरान केक को सबसे पहले रितेश ने खाया लेकिन टाइगर ने प्रेमपूर्वक इसे खाने से मना कर दिया. इसके बाद श्रद्धा भी इस केक का स्वाद चखा. ये भी पढ़ें: Baaghi 3 Trailer: टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर ‘बागी 3’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
इस बार 'बागी 3' में रितेश देशमुख भी लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसमें अंकिता लोखंडे भी लीड रोल में हैं. वहीं दिशा पटानी (Disha Patani) यहां एक स्पेशल सॉन्ग में नजर आएंगी. ये फिल्म 6 मार्च को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

