बॉलीवुड

MOTION POSTER: मिलिए ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के इस निर्दयी अफसर से, नाम है जॉन क्लाइव

अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख के बाद अब ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के मेकर्स ने इंट्रोड्यूस किया ये नया किरदार

MOTION POSTER: मिलिए ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के इस निर्दयी अफसर से, नाम है जॉन क्लाइव
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से जॉन क्लाइव (Photo Credits: Youtube)

आमिर खान की आनेवाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ को लेकर इसके मेकर्स अब जोरों शोरों से प्रमोशन में लग गए हैं. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख का लुक शेयर करके के बाद आज इस फिल्म से एक नए किरदार को इंट्रोड्यूस किया गया. मेकर्स ने इस फिल्म के किरदार जॉन क्लाइव का लुक शेयर किया है. ये इस फिल्म में एक निर्दयी अंग्रेज अफसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

फिल्म से उनके लुक को शेयर करते हुए ट्विटर पर उनका एक मोशन पोस्टर शेयर किया गया और लिखा गया, “क्रूर और निर्दयी. पेश है जॉन क्लाइव.” फिल्म के इस मोशन पोस्टर में अंग्रेजी सेना फायर करती दिख रही है और इसी बीच जॉन क्लाइव को इंट्रोड्यूस किया जाता है.

जॉन क्लाइव का ये किरदार ब्रिटिश एक्टर लॉयड आवन निभा रहे हैं. वो यहां नेगेटिव रोल में हैं और ईस्ट इंडिया कंपनी के सबसे क्रूर अफसर हैं.

बता दें इस फिल्म में अमिताभ के किरदार का नाम खुदाबक्श है तो वहीं फातिमा के किरदार के नाम जाफिरा रखा गया है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है.

साल 2017 से ही इस फिल्म को लेकर इंटरनेट पर चर्चा की जा रही है. खास बात ये भी है कि इस फिल्म के बहाने अमिताभ और आमिर पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.

इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है और इसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य ने किया है. ये फिल्म 8 नवंबर, 2018 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).