बॉलीवुड

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के मेकर्स ने रिवील किया फिल्म का LOGO, सामने आया ये शानदार Video

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आएंगे

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के मेकर्स ने रिवील किया फिल्म का LOGO, सामने आया ये शानदार Video
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लोगो (Photo Credits: Youtube)

आमिर खान की आनेवाली मल्टी स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का लोगो इसके मेकर्स ने आज रिवील कर दिया है. इंटरनेट पर एक वीडियो जारी करके इस फिल्म का लोगो फैंस के बीच शेयर किया गया. आमिर ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म के लोगो का वीडियो जारी करते हुए एक ट्वीट भी किया है.

अपने ट्वीट में आमिर ने लिखा, "ठग्स आ रहे हैं. प्रेम. a." आपको बता दें कि आमिर खान की इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है. इंटरनेट पर रिलीज किए गए इस फिल्म के लोगो वीडियो को देखने के बाद ये बात साफ समझ आती है कि ये फिल्म मारधाड़ और एक्शन से भरी होगी.

खास बात ये भी है कि इस फिल्म में आमिर खान पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी. आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर काफी समय से शूटिंग की जा रही है. फिल्म के लिए माल्टा में कई दिनों तक शूटिंग चली. इसके अलावा राजस्थान के जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ किले में भी इसकी शूटिंग की गई.

इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और ये फिल्म इस साल की बड़ी रिलीज बताई जा रही है. कुछ ही महीनों पहले इस फिल्म के सेट से अमिताभ बच्चन और आमिर खान के लुक इंटरनेट पर लीक हो गए थे जिसके बाद सेट पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी. इन सब की वजह से फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई.

 

View this post on Instagram

 

#Repost @amitabhbachchan ・・・ THUGS OF HINDOSTAN in a short respite from the gruelling shoot in Malta

A post shared by Thugs of Hindostan (@tohthefilm) on

इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं और ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 8 नवंबर, 2018 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2018 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).