मनोरंजन

सुष्मिता सेन ने दिखाए अपने बैक मसल्स, देखें यह हॉट तस्वीर

सुष्मिता सेन को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है. वह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं

सुष्मिता सेन ने दिखाए अपने बैक मसल्स, देखें यह हॉट तस्वीर
सुष्मिता सेन (Photo Credits: Instagram)

सुष्मिता सेन को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है. वह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं. सोशल मीडिया पर वह अपने वर्क आउट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने फिर से एक ऐसी तस्वीर शेयर की हैं जिसमें उनका फिट फिगर देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर में उनके बैक मसल्स दिख रहे हैं. वैसे जब आप इस तस्वीर को देखेंगे, तब आप भी अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए प्रेरित होंगे. तस्वीर देख साफ़ पता लग रहा है कि सुष्मिता ने बैक मसल्स बनाने के लिए काफी मेहनत की है.

सुष्मिता ने तस्वीर शेयर करते वक्त लिखा कि, " बड़े रिजल्ट्स देखने के लिए छोटी चीजों पर फोकस करना पड़ता है. सभी को प्यार."

इससे पहले भी सुष्मिता ने कई बार अपने वर्क आउट के वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं.

सुष्मिता की इस हॉट तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं. उनके इस पोस्ट पर कई कमेंट्स और लाइक्स आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2018 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).