पेशावर में दिलीप कुमार, राज कपूर के पुश्तैनी मकानों के मालिकों का सरकारी मूल्य पर घर बेचने से इनकार

दिलीप कुमार के पेशावर स्थित प्रवक्ता फैजल फारूकी ने यहां रविवार को मीडिया कर्मियों को बताया कि ‘पेशावर कुमार के दिल में बसता है’ और वह मोहल्ला खुदादाद स्थित अपने घर के बारे में मधुर स्मृतियों को लेकर हमेशा बात करते रहते हैं.

दिलीप कुमार (Photo Credits: Twitter)

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के पेशावर स्थित प्रवक्ता फैजल फारूकी ने यहां रविवार को मीडिया कर्मियों को बताया कि ‘पेशावर कुमार के दिल में बसता है’ और वह मोहल्ला खुदादाद स्थित अपने घर के बारे में मधुर स्मृतियों को लेकर हमेशा बात करते रहते हैं. दिलीप कुमार का जन्म 1922 में पेशावर में हुआ था और वह 1935 में भारत आ गए थे. फारूकी ने कहा कि कुमार और कपूर के परिजन और प्रशंसक उनके पुश्तैनी घरों को संग्रहालय में बदलने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि इससे न केवल पेशावर का महत्व बढ़ेगा बल्कि पाकिस्तान के पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा.

इस महीने प्रांतीय सरकार ने पेशावर में स्थित दोनों घरों को खरीदने के लिए 2.35 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी थी. दिलीप कुमार के चार मारला (101 वर्ग मीटर) के घर की कीमत 80.56 लाख रुपये तय की गई है और राज कपूर (Raj Kapoor) के छह मारला (151.75 वर्ग मीटर) के पुश्तैनी घर का मूल्य डेढ़ करोड़ निर्धारित किया गया है. दोनों घरों को खरीदने के बाद प्रांतीय पुरातत्व विभाग उन्हें संग्रहालय में बदल देगा. यह भी पढ़े: दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक आवास की खरीदारी के लिए इनके मालिकों से बातचीत जारी

हालांकि, दोनों संपत्तियों के मालिकों ने सरकार द्वारा तय कीमत पर इन्हें बेचने से यह कहते हुए मना कर दिया कि उक्त मकान बहुत अच्छी जगह पर हैं और उनका वास्तविक मूल्य तय कीमत से कहीं अधिक है. दिलीप कुमार के पुश्तैनी मकान के मालिक ने 25 करोड़ रूपये मांगे हैं वहीं राज कपूर के पुश्तैनी मकान के मालिक ने 200 करोड़ रूपये की मांग की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड