भारतीय वेब सीरीज ‘लाइन ऑफ डिसेंट’ में हुई हॉलीवुड फिल्म ‘द मम्मी’ के इस लीड एक्टर की एंट्री
हॉलीवुड स्टार ब्रेंडन फ्रेजर अपनी पहली डिजिटल फिल्म में एक भारतीय माफिया की भूमिका निभा रहे है. हित कर्ण बत्रा के निर्देशन में बॉलीवुड और हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जैसे अभय देओल, रोनित रॉय, प्रेम चोपड़ा, नीरज काबी, अली हाजी और ब्रेंडन फ्रेजर ने अभिनय किया है, जो जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय सिनेमाघर में तहलका मचा रहे हैं.
रोहित कर्ण बत्रा के निर्देशन में बॉलीवुड और हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जैसे अभय देओल, रोनित रॉय, प्रेम चोपड़ा, नीरज काबी, अली हाजी और ब्रेंडन फ्रेजर (Brendan Fraser) ने अभिनय किया है, जो जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय सिनेमाघर में तहलका मचा रहे हैं. ये सभी वेब सीरीज ‘लाइन ऑफ डिसेंट’ (Line of Descent) में नजर आएंगे.
दिल्ली की पृष्ठभूमि पर स्थापित, यह कहानी एक भारतीय माफिया परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी जहां मुख्या की मृत्यु के बाद उनके बीच जंग की शुरुआत हो जाती है. फिल्म की कहानी के अलावा, इसकी स्टारकास्ट फिल्म की सबसे मजबूत नीव है. फ्रेजर इस फिल्म में चारू का किरदार निभा रहे हैं, जो एक अमेरिकी पूर्व गन धावक है.इस फिल्म का प्रीमियर 4 दिसंबर से किया जाएगा.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: वेब सीरीज ‘वर्जिन भास्कर’ का बोल्ड ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Hot Video
फिल्म को हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईसी एसएएफएफ) में महोत्सव की पहली फिल्म के रूप में प्रदर्शित किया गया है. जबकि यह फिल्म 13 दिसंबर को अमेरिका के सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वही दर्शक विशेष रूप से इसे ऑनलाइन देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2019 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

