मनोरंजन

जिस शख्स को अनुष्का शर्मा ने लगाई थी फटकार, वह कर चुका है शाहरुख खान और शाहिद कपूर के साथ काम

हाल ही में विराट कोहली द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में अनुष्का शर्मा एक शख्स को डाटती हुई नजर आ रही थी. अब उस शख्स के बारे में एक बहुत दिलचस्प खुलासा हुआ है

जिस शख्स को अनुष्का शर्मा ने लगाई थी फटकार, वह कर चुका है शाहरुख खान और शाहिद कपूर के साथ काम
अरहान सिंह ने शाहरुख खान और शाहिद कपूर के साथ काम किया है. (Photo Credits : Instagram/Twitter)

हाल ही में विराट कोहली द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में अनुष्का शर्मा एक शख्स को डाटती हुई नजर आ रही थी. दरअसल, वह उस इंसान को इसलिए डाट रही थी क्योंकि उन्होंने उसे सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखा था. अनुष्का ने उससे कहा था कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए. बाद में उस शख्स और उसकी मां ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किए. उन्होंने इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट बताया.

अब उस शख्स के बारे में एक बहुत दिलचस्प खुलासा हुआ है. इस शख्स का नाम अरहान सिंह है और एक बाल कलाकार के रूप में वह शाहरुख खान के साथ काम कर चुका है. उन्होंने किंग खान के साथ फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' में काम किया था. इसके अलावा अरहान ने शाहिद कपूर के साथ भी काम किया है. वह 2010 में आई फिल्म 'पाठशाला' में दिखें थे. साथ ही अरहान बहुत से विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं.

अरहान सिंह और शाहिद कपूर (Photo Credits : Twitter)

आपको बता दें कि विराट कोहली ने उस वीडियो को शेयर करते वक्त लिखा था कि, "हमने इन लोगों को सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखा और सही तरह से समझाया. महंगी गाड़ियों में सफर करने वाले इन लोगों का दिमाग खराब होता है. ऐसे लोग हमारे देश को साफ रखेंगे ? अगर आप भी कुछ ऐसा गलत होते हुए देखें तो हमारे जैसा ही करें और जागरूकता फैलाएं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2018 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).