The Legend of Maula Jatt: पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की भारत में रिलीज पर संकट, MNS का कड़ा रुख

पाकिस्तानी में भरपूर प्रशंशा बटोरने वाली फिल्म'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की भारत में रिलीज पर संकट मडरा रहा है.

Fawad Khan (Photo Credits: Instagram)

The Legend of Maula Jatt: पाकिस्तानी में भरपूर प्रशंशा बटोरने वाली फिल्म'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की भारत में रिलीज पर संकट मडरा रहा है. फिल्म ने पाकिस्तान में जबरदस्त सराहना पाई और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी की थी, लेकिन महाराष्ट्र में एक राजनीतिक दल ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है.  रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने फिल्म की रिलीज का कड़ा विरोध किया है. पार्टी के नेता और निर्माता अमेय खोपकर ने कहा, "हम पाकिस्तानी फिल्मों की रिलीज नहीं होने देंगे, और ना ही उनके कलाकारों को भारतीय फिल्मों में काम करने देंगे."

फवाद खान और माहिरा खान स्टारर यह फिल्म पाकिस्तान में अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी और इसे भारत में 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसके रास्ते में राजनीति बाधा बन रही है. MNS की इस विरोधी स्थिति से यह साफ है कि पाकिस्तानी फिल्मों और कलाकारों को लेकर राजनीतिक दलों की सख्त नीति जारी है, जिससे फिल्म की भारत में रिलीज अधर में लटक गई है.

अब देखना दिलचस्प होता है कि कौन इस फिल्म के समर्थन में उतरता है और मनसे के अलावा खिलाफ में कौन उतरता है. फिल्म भारत में रिलीजो हो पाएगी या नहीं यह आने वाले वक्त में पूरी तरह से साफ होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड