मनोरंजन

चॉकलेट डे के मौके पर विशाल सिंह की फिल्म 'राजकुमार' का फर्स्ट लुक जारी

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता विशाल सिंह (Vishal Singh) की नई फिल्म 'राजकुमार' का फर्स्ट लुक शनिवार को 'चॉकलेट डे' (Chocolate Day) के अवसर पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया.

चॉकलेट डे के मौके पर विशाल सिंह की फिल्म 'राजकुमार' का फर्स्ट लुक जारी
'राजकुमार' का फर्स्ट लुक जारी (Photo Credit- IANS)

पटना:  भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता विशाल सिंह (Vishal Singh) की नई फिल्म 'राजकुमार' का फर्स्ट लुक शनिवार को 'चॉकलेट डे' (Chocolate Day) के अवसर पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया. फिल्म में विशाल सिंह 'राजकुमार' की तरह दिख रहे हैं, जबकि फिल्म की अभिनेत्री आईरा शेख उनके ठीक सामने नजर आ रही हैं.

दूसरी तरफ आयज खान और अन्य कलाकार अलग-अलग मूड में दिख रहे हैं. पोस्टर के बैकग्राउंड में समुद्र नजर आ रहा है, जिसमें जहाज पर विशाल सिंह के एक्शन अवतार की थोड़ी झलकियां दिखाई दे रही हैं. नूरजहां फिल्म एंटरटेनमेंट (Noor Jahaan Film Entertainment) के बैनर तले बनी इस फिल्म की निर्माता नूरजहां हैं, जबकि फिल्म निर्देशक हेमताज अली हैं.

यह भी पढ़ें: Chocolate Day पर भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने फैंस से कही अपने दिल की बात, देखें Video

फिल्म का संगीत दामोदर राव ने तैयार किया है. निर्देशक हेमताज ने बताया, "इस फिल्म की कहानी एक प्रेम कहानी है, लेकिन इसमें दर्शकों के लिए रोमांस, एक्शन और कॉमेडी सहित मनोरंजन के सभी रंग डाले गए हैं." उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विशाल की 'गदर 2' रिलीज हुई थी, जसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2019 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).