मनोरंजन

तेलुगू एक्ट्रेस अन्नपूर्णा की बेटी कीर्ति ने पंखे से लटककर की खुदकुशी

अन्नपूर्णा के लिए इस बात को स्वीकार कर पाना बेहद मुश्किल है कि अब उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रहीं

तेलुगू एक्ट्रेस अन्नपूर्णा की बेटी कीर्ति ने पंखे से लटककर की खुदकुशी
एक्ट्रेस अन्नपूर्णा (Photo Credits: Youtube)

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकार अन्नपूर्णा की बेटी कीर्ति ने शनिवार को पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. उन्होंने हैदराबाद के श्रीनगर कॉलोनी स्थित अपने मकान पर आत्महत्या की. ये घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. इस खबर से कीर्ति के परिवार में शोक का माहौल है. बताया जा रहा है कि कीर्ति की शादी सॉफ्टवेर इंजिनियर वेंकटकृष्णा से हुई थी और शादी को करीब 3 साल हुए थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कीर्ति के पति वेंकटकृष्णा बेंगलुरु से हैदराबाद सफर कर रहे थे. वो शुक्रवार को रात करीब 2 बजे घर पहुंचे. वो अलग कमरे में सोए थे और वहीं उनकी पत्नी अलग कमरे में सोई थी. अगली सुबह जब वो उठे तो कीर्ति को पंखे से लटका देखकर वो हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने फौरन अन्नपूर्णा को फोन कर पूरी जानकारी दी.

बताया जा रहा है कि अन्नपूर्णा पास में ही गोदावरी ब्लॉक में रहती हैं. उन्होंने ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. सुसाइड की असली वजह अभी रिवील नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2018 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).