टीम इंडिया ने देखी फिल्म ‘भारत’ तो सलमान खान ने कहा- भारत जीतेगा
सलमान खान की फिल्म भारत ने 7 दिनों में अब तक 167.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी.
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म भारत (Bharat) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ईद (Eid) के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि फिल्म भारत ने अब तक 167 करोड़ के करीब का बिजनेस कर लिया है. सलमान खान (Salman Khan) की इस खास फिल्म को अब टीम इंडिया (Team India) के भी कई खिलाड़ियों ने देख लिया है. दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय वर्ल्ड कप (World Cup 2019) के लिए इंग्लैंड (England) में मौजूद है. जहां वक्त निकालकर कई खिलाड़ी सलमान खान की इस फिल्म को देखने पहुंचे. जिसके बाद सलमान ने भी टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के लिए बधाई दी.
दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ी केदार जाधव (Kedar Jadhav) जो दबंग सलमान खान के बहुत बड़े फैन है. उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, के एल राहुल और शिखर धवन संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “भारत की टीम भारत मूवी के बाद.” यह भी पढ़े: Clash Averted: सलमान खान की खातिर रोहित शेट्टी ने बदली 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट, अब इस दिन देगी दस्तक
BHARAT KI TEAM ❤️ BHARAT MOVIE KE BAAD 🎬 @hardikpandya7 @msdhoni @klrahul11 @SDhawan25 @atulreellife @BeingSalmanKhan @aliabbaszafar @nikhilnamit @Bharat_TheFilm pic.twitter.com/zv4jgtSkhK
— IamKedar (@JadhavKedar) June 12, 2019
इस तस्वीर को देखने के बाद सलमान खान भी खुद को रोक नहीं पाए. सलमान ने ट्विटर पर लिखा “थैंक यू भारत टीम फिल्म भारत को पसंद करने के लिए...शुक्रिया भाइयों इंग्लैंड में फिल्म भारत देखने के लिए...आप सभी को आनेवाले मैच के लिए बधाई...पूरा भारत आपके साथ है...भारत जीतेगा.”
Thank you Bharat team for liking Bharat... shukriya bhaiyon for watching #Bharat in England...best wishes for the upcoming matches... pura #Bharat apke sath hai... #BharatJeetega https://t.co/jusDppfvOc
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 12, 2019
आपको बता दे कि सलमान खान की फिल्म भारत ने 7 दिनों में अब तक 167.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

