'पिंक' के तमिल रीमेक फिल्म 'नेरकोंडा पारवाई' का पहला लुक जारी
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'पिंक' की तमिल रीमेक का आधिकारिक नाम 'नेरकोंडा पारवाई' होगा
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'पिंक' (Pink) की तमिल रीमेक का आधिकारिक नाम 'नेरकोंडा पारवाई' (Ner Konda Paarvai) होगा. निमार्ताओं ने शिवरात्रि के शुभ अवसर पर सोमवार को यह घोषणा की और शीर्षक के साथ ही पहले पोस्टर का भी अनावरण किया.
एच विनोद द्वारा निर्देशित फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan) भी नजर आएंगी. इसके साथ ही इसमें महत राघवेंद्र, श्रद्धा श्रीनाथ, एंड्रिया तारियांग और अभिरामी वेंकटचलाम भी होंगे.
'पिंक' का वित्तपोषण बोनी कपूर द्वारा किया गया था और इसकी रीमेक तमिल फिल्म उद्योग में बोनी के प्रवेश को चिन्हित करेगी.
बोनी ने एक बयान में कहा, "तमिल उद्योग हमेशा मेरे लिए खास रहा है. वास्तव में अजिथ के साथ किसी फिल्म के लिए काम करने में काफी समय लगा है. हम दोनों ऐसी उपयुक्त सामग्री चाहते थे जिससे हमें हमारे कार्यो में एक खास तरह का फायदा हो. हम 'पिंक' की रीमेक के लिए एकसाथ काम करने को लेकर खुश हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2019 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

