बॉलीवुड

‘बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने शादी की रिपोर्ट्स पर तोड़ी चुप्पी, बताई ये सच्चाई

क्या वाकई तमन्ना भाटिया ने विदेशी डॉक्टर से शादी करने का प्लान कर लिया है?

‘बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने शादी की रिपोर्ट्स पर तोड़ी चुप्पी, बताई ये सच्चाई
तमन्ना भाटिया (Photo Credits: Instagram)

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया में उन्हें लेकर ये खबर तेजी से फैल रही है कि वो एक अमेरिकन डॉक्टर को डेट कर रही हैं और जल्द ही उनसे शादी करने वाली हैं. पिंकविला की खबर में रिवील किया गया था कि तमन्ना की मॉम रजनी भाटिया ने उनकी बेटी के रिलेशनशिप की तरफ इशारा करते हुए बताया कि उनका मंगेतर उनसे बहुत प्यार करता है.

इस खबर के सामने आते ही इसकी चर्चा हर तरफ होने लगी. अब इन रिपोर्ट्स को पढ़ने के बाद तमन्ना ने इस विषय पर अपनी सफाई पेश करने में ही अपनी भलाई समझी. मीडिया को जारी किए गए स्टेटमेंट में तमन्ना ने कहा, “एक दिन किसी एक्टर तो अगले दिन किसी क्रिकेटर और अब डॉक्टर. ये अफवाहें सुनने में ऐसा लगता है जैसे मैं हस्बैंड की शॉपिंग पर निकली हूं. एक तरफ जहां मैं प्यार में रहने के आयडिया को पसंद करती हूं वहीं मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर गलत खबरों की निंदा करती हूं. मैं सिंगल ही खुश हूं और मेरे पेरेंट्स मेरे लिए वर नहीं ढूंढ रहे हैं. फिलहाल मैं अपने फिल्मी करियर के साथ ही रोमांस कर रही हूं. मैं हैरान हूं कि ये सभी अफवाहें कहा से आती हैं क्योंकि मेरा ज्यादा से ज्यादा समय तो शूटिंग में ही बीत रहा है.”

तमन्ना ने आगे कहा, “ये बेहद शर्मनाक है. जिस दिन मैं शादी का निर्णय लूंगी उस दिन मैं खुद इसके बारे में सभी से शेयर करूंगी. ये अफवाहें मेरे लिए आम बात नहीं है और मैं इतना कहना चाहूंगी कि ये सभी खबर गलत है और किसी की बनावटी सोच का नतीजा है.”

वर्क फ्रंट पर तमन्ना इन दिनों कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ के तेलुगु रीमेक पर काम कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2018 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).