तैमूर अली खान की क्यूट वेकेशन फोटोज हुई वायरल, परिवार के साथ इस अंदाज में दिखे नन्हें राजकुमार
तैमूर अली खान अपनी मॉम करीना कपूर और पिता सैफ अली खान के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. ऐसे में अब मौसी करिश्मा कपूर भी उनका साथ देने के लिए लंदन पहुंच गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) बेटे कुछ दिनों से अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ यूरोप (Europe) में गए हुए हैं जहां वो जमकर वेकेशन मना रहे हैं. इससे पहले हमने सैफ और करीना की तैमूर के साथ वेकेशन फोटोज देखी और अब इंटरनेट पर आई लेटेस्ट पिक्चर में देखा गया कि उनका साथ देने के लिए मौसी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) भी लंदन (London) पहुंच गई हैं.
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो अपने बेटे किआन, बेटी समायरा, बहन करीना कपूर और भांजे तैमूर अली खान के साथ नजर आईं.
गौरतलब है कि सैफ और करीना अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते तैमूर के साथ भले ही ज्यादा वक्त न बिता पाते हों लेकिन वो समय-समय पर उनके लिए टाइम निकालकर वेकेशन मनाने जाया करते हैं. इससे पहले भी इंटरनेट पर उनकी कई सारी वेकेशन पिक्चर्स फैंस देख चुके हैं.
View this post on Instagram
इंटरनेट पर उनकी ये क्यूट फोटोज देखकर फैंस बेहद खुश हैं और इसी के चलते ये अब तेजी से वायरल भी हो रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

