बॉलीवुड

जिम में पसीना बहा रहीं थी करीना कपूर तो ट्रेडमिल पर आराम फरमाते दिखे तैमूर अली खान, देखें मजेदार Video

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान अब लंदन से वापस भारत लौट आए हैं. सोशल मीडिया पर अब उनका लेटेस्ट वीडियो देखने को मिला है जिसमें वो जिम में अपनी मॉम के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में करीना जिम में अप्सीना बहाती हुई दिख रही हैं वहीं तैमूर ट्रेडमिल पर आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं.

जिम में पसीना बहा रहीं थी करीना कपूर तो ट्रेडमिल पर आराम फरमाते दिखे तैमूर अली खान, देखें मजेदार Video
करीना कपूर और तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के नन्हें राजकुमार तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हाल ही में परिवार के साथ मुंबई (Mumbai) लौट आए. सोशल मीडिया पर अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल (viral) हो रहा है जिसमें वो अपनी मॉम करीना के साथ जिम में टाइम स्पेंड कर रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा गया कि करीना मैट पर वार्मअप कर रही हैं तो वहीं तैमूर ट्रेडमिल पर बैठकर आराम से खेल रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इस क्यूट वीडियो को देखने के बाद लोग इसपर लिखे और कमेंट भी कर रहे हैं. करीना शुरू से ही अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रही हैं और अब तैमूर भी उसी माहोल में बढ़ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Cool #taimuralikhan sits on the treadmill ❤❤❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

तैमूर को करीना ने छोटी उम्र से ही प्ले स्कूल जॉइन कर आ दिया था और साथ ही उन्हें आउटडोर एक्टिविटी के लिए भी ले जाती हैं. कभी तो तैमूर घुड़सवारी करते हुए नजर आते हैं तो कभी अपने पेरेंट्स के साथ गांव इलाके में एन्जॉय करते नजर आते हैं.

 

View this post on Instagram

 

🐴❤️🍒✨

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

बीते काफी समय से तैमूर लंदन में थी जिसके बाद वो हाल ही में मुंबई लौटे हैं. तैमूर को लेकर इस बात की भी अटकलें लगती रही हैं कि वो फिल्मों में जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं. लेकिन करीना ने इन खबरों का खंडन किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2019 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).