मनोरंजन

तैमूर अली खान बने BATMAN, देखें ये बेहद क्यूट तस्वीर

तैमूर अली खान की फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. मीडिया की नजरें हमेशा उन पर बनी रहती हैं. अब तो वह मीडिया के लोगों को भी अच्छी तरह पहचान गए हैं.

तैमूर अली खान बने BATMAN, देखें ये बेहद क्यूट तस्वीर
तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

तैमूर अली खान की फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. मीडिया की नजरें हमेशा उन पर बनी रहती हैं. अब तो वह मीडिया के लोगों को भी अच्छी तरह पहचान गए हैं. जब भी कैमरामैन उनकी तस्वीरे खींचने पहुंचते हैं, तब तैमूर अली खान के चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं. कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था. उस वीडियो में देखा जा सकता था कि मीडिया से एक व्यक्ति तैमूर को Hi बोलने के लिए कहता है. इसके बाद सबसे छोटे नवाब तैमूर अली खान बड़े ही प्यारे अंदाज में Hi कहते हुए नजर आते हैं.

फैन्स भी तैमूर की तस्वीरें देखने के लिए बेताब रहते हैं. उनको तैमूर का क्यूट अंदाज बेहद पसंद आता है. इस बार तैमूर की एक बेहद अनोखी तस्वीर सामने आई है. इस फोटो में उन्होंने बैटमैन की टीशर्ट पहन रखी है. आप भी एक नजर डालिए तैमूर की इस क्यूट तस्वीर पर: -

 

View this post on Instagram

 

Batman Tim Tim 😁💛 #taimuralikhan

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

यह भी पढ़ें:-  फोटोग्राफर्स को जीभ दिखाकर चिढ़ा रहे हैं तैमूर अली खान, देखें ये क्यूट तस्वीरें

कुछ दिन पहले भी तैमूर की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी. तैमूर को अपनी नानी के घर के बाहर स्पॉट किया गया था. उन तस्वीरों में तैमूर ने एक वाइट टीशर्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहन रखे थे. वह काफी क्यूट लग रहे थे. तस्वीरों में एक लड़की तैमूर की तस्वीरें खींच रही थी. जब तैमूर ने उस लड़की को देखा, तब उन्हें शर्माते हुए देखा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).