फोटोग्राफर्स को जीभ दिखाकर चिढ़ा रहे हैं तैमूर अली खान, देखें ये क्यूट तस्वीरें
आए दिन तैमूर अली खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. फैन्स उनकी क्यूट तस्वीरें देखने के लिए बेताब रहते हैं. शुक्रवार को भी तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में तैमूर का स्वैग वाला अंदाज देखा जा सकता है. तैमूर फोटोग्राफर्स को जीभ दिखाकर चिढाते हुए नजर आ रहे हैं.
आए दिन तैमूर अली खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. फैन्स उनकी क्यूट तस्वीरें देखने के लिए बेताब रहते हैं. शुक्रवार को भी तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में तैमूर का स्वैग वाला अंदाज देखा जा सकता है. तैमूर फोटोग्राफर्स को जीभ दिखाकर चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. इन फोटोज में तैमूर कैफ क्यूट लग रहे हैं. उन्होंने सफेद रंग की एक टीशर्ट और पीले रंग के शॉर्ट्स पहन रखे हैं. उनके चेहरे पर एक मुस्कान भी देखी जा सकती है. कहा जाता है कि अब जब भी फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर खींचने के लिए उनका नाम पुकारते हैं, तब तैमूर के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है.
हाल ही में रक्षाबंधन के अवसर पर भी तैमूर की कई तस्वीरें सामने आई थी. तस्वीरों में तैमूर का ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला था. उन्होंने कुर्ता पायजामा पहन रखा था और साथ ही एक नेहरु जैकेट की भी पहन रखी थी. उन्हें उनकी नानी बबीता के घर के बाहर स्पॉट किए गया था. इसके अलावा राखी मनाते हुए भी तैमूर की कई तस्वीरें सामने आई थी. वह सारा अली खान और इनाया से राखी बंधवाते हुए नजर आए थे.
इतनी छोटी उम्र में भी तैमूर दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. हाल ही में रितेश देशमुख के बेटे ने तैमूर को फिटनेस चैलेंज के लिए भी नॉमिनेट किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

