Merry Christmas 2019: तैमूर अली खान समेत बॉलीवुड के इन स्टार किड्स ने मनाया क्रिसमस का जश्न, देखें Photos
क्रिसमस को लेकर देश ही नहीं दुनियाभर में हर तरफ जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है. इस फेस्टिव सीजन को सेलिब्रेट करने के लिए आज सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने पार्टी का आयोजन किया था जहां तैमूर अली खान समेत कई सारे स्टार किड्स नजर आए.
Merry Christmas 2019: क्रिसमस का ये त्योहार सभी के लिए कई प्रकार की खुशियां लेकर आता है. देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इस त्योहार को बेहद खूबसूरत ढंग से सेलिब्रेट किया जाता है. आज बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने भी अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर अपने यहां क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में कई सारे स्टार किड्स नजर आए जिनमें तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan), लक्ष्य कपूर समेत अन्य कई लोग शामिल थे.
मीडिया में लेटेस्ट फोटोज भी देखने को मिली है जिसमें ये सभी अपने क्यूट अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पहुंचे हैं. यहां करण जौहर अपने बच्चे यश (Yash Johar) और रूही जौहर (Roohi Johar) के साथ पहुंचे तो वहीं रितेश देशमुख भी अपने रिहान और राहिल के साथ नजर आए.
इन फोटोज पर डालें एक नजर:



हाल ही में सनी लियोन ने भी सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करते हुए अपनी फोटोज शेयर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2019 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

