तैमूर अली खान भूखे नहीं हैं : करीना कपूर
करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर बात करते हुए ये बयान दिया है
सोशल मीडिया पर अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के ट्रोल होने के बाद, अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं ने ट्रोल किया था कि तैमूर को देख कर लग रहा है कि वह भूख से मरा जा रहा है और करीना अच्छी मां नहीं है.
'वीरे द वीडिंग' (Veere Di Wedding) की अभिनेत्री अरबाज खान (Arbaaz Khan) के चैट शो 'पिंच' में एक ऑनलाइन कमेंट दिखा रही थी, जिसमें लिखा था, "तैमूर भूखा मर रहा है."
करीना ने कहा, "लेकिन वो भूखा नहीं मर रहा है. वास्तव में, मुझे लगता है कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल. मोटा लग रहा है."
अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने वाली अभिनेत्री करीना ने भारत में पापराज्जी संस्कृति के बढ़ने पर भी चिंता जताई.
उसने आश्चर्य जताया कि कैसे लोग उसके दो वर्षीय बेटे तैमूर की जिंदगी में इतनी रुचि ले सकते हैं.
उन्होंने कहा, "मीडिया को देखो, उन लाइटों को देखो..आश्चर्य है मीडिया क्या कर रहा है. कई बार वे अपनी सीमा को लांघ देते हैं.खासकर जब तैमूर की बात आती है. वह क्या खा रहा है? वह कहां जा रहा है?..मीडिया लगातार उसका पीछा कर रहा है. कभी-कभी यह चलता है, लेकिन प्रतिदिन?"
उन्होंने कहा, "वह केवल दो वर्ष का है. उसे उसकी जिंदगी जीने देना चाहिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2019 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

