बॉलीवुड

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर पहुंचे तैमूर अली खान, मॉम करीना कपूर संग Viral हुआ ये Cute Video

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अपनी मॉम के साथ इन दिनों चंडीगढ़ में मौजूद हैं. दरअसल, यहां आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग की जा रही है जिसमें करीना लीड रोल में हैं. ऐसे में तैमूर भी फिल्म के सेट पर उनके साथ वक्त बिताते हुए नजर आए.

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर पहुंचे तैमूर अली खान, मॉम करीना कपूर संग Viral हुआ ये Cute Video
आमिर खान, तैमूर अली खान और करीना कपूर (Photo Credits: Instagram)

Taimur Ali Khan Photos & Videos: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के नन्हें राजकुमार तैमूर अली खान जहां भी जाते हैं चर्चा का विषय बन जाते हैं. तैमूर इन दिनों चंडीगढ़ में मौजूद हैं जहां  उनकी मॉम करीना कपूर और आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) की शूटिंग की जा रही है. इस फिल्म के सेट से अब तैमूर के कुछ क्यूट वीडियोज (Videos) और फोटोज (Photos) वायरल हो रहे हैं जिसे लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं. तैमूर फिल्म के शूटिंग लोकेशन पर एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. ये भी पढ़ें:  आमिर खान की अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 2020 की क्रिसमस पर होगी रिलीज

तैमूर यहां अपनी मॉम करीना के साथ मस्ती के मूड में दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में तैमूर खेलते हुए नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' (Thugs of Hindostan) की फेलियर के बाद ये फिल्म आमिर के लिए बेहद अहम है.

ऐसे में करीना भी इस फिल्म को लेकर अपना काफी समय दे रही हैं. इस वजह से उन्होंने तैमूर को भी अपने साथ ले जाना सही समझा. ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान को बोर्डिंग स्कूल भेज सकते हैं सैफ अली खान, मॉम करीना कपूर ने बताई वजह

हाल ही में फिल्म के सेट से आमिर खान का लुक सोशल मीडिया पर देखने को मिला था. वायरल (Viral) फोटो में आमिर एक सिख व्यक्ति के लुक में अपने देसी अंदाज में नजर आ रहे थे. ये भी पढ़ें: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का मोशन पोस्टर आया सामने, अगले साल क्रिसमस पर होगी रिलीज

फैन क्लब्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा गया कि आमिर ने लंबी दाढ़ी रखी हुई है और शर्ट पेंट पहने हुए हैं. ये भी पढ़ें: करीना कपूर-सैफ अली खान ने दिवाली पर कराया रॉयल फोटोशूट, तैमूर अली खान ने दिखाया अपना स्वैग, See Pics

इसी के साथ करीना कपूर का भी लुक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो अपने देसी अंदाज में नजर आईं. बताया जा रहा है कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' क्रिमस 2020 के मौके पर रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2019 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).