मॉम करीना कपूर और मौसी करिश्मा कपूर के साथ यूं पोज करते दिखे तैमूर अली खान, देखें क्यूट फोटो
तैमूर अली खान इन दिनों यूरोप में अपने पिता सैफ अली खान, मॉम करीना कपूर और मौसी करिश्मा कपूर के साथ वेकेशन मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके वेकेशन की कई सारी फोटोज भी वायरल हो रही हैं
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इन दिनों यूरोप (Europe) में अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रहे हैं. फिल्म और अन्य वर्क कमिटमेंट्स के चलते भले ही सैफ और करीना काफी व्यस्त रहते हैं लेकिन वो अपने बेटे के लिए समय निकालना नहीं भूलते. तभी तो समय-समय पर सैफ और करीना बेटे तैमूर के साथ वेकेशन मनाने विदेश निकल जाते हैं.
सोशल मीडिया पर तैमूर के लंदन वेकेशन की कई सारी फोटोज देखने को मिली है जिसमें ये सभी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए. इंटरनेट पर वायरल (viral) हो रही लेटेस्ट फोटो में देखा गया कि करीना और करिश्मा जहां पार्क में आराम फरमा रहे हैं वहीं तैमूर उनके साथ पोज करते हुए नजर आए.
गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले करिश्मा (Karisma Kapoor) अपने बेटे किआन कपूर (Kiaan Kapoor) और बेटी समायरा (Samaira Kapoor) के साथ लंदन पहुंची जहां वो सैफ और करीना के साथ मिलकर एन्जॉय कर रही हैं.
View this post on Instagram
Good morning from Tuscany 🥺😍💕 #taimuralikhan #saifalikhan #kareenakapoor
तैमूर की भी करिश्मा के बच्चों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है और ऐसे में ये सब एक दूसरे की कंपनी में वेकेशन का भरपूर आनंद लेते नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

