प्रियंका चोपड़ा के बाद तापसी पन्नू ने चोरी छिपे की सगाई?
तापसी पन्नू ने अपनी सगाई की खबर पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ये बयान दिया है
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबर ने लोगों को सरप्राइज कर दिया. किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये सब इतनी जल्दी हो जाएगा. अब प्रियंका की सगाई की खबर के बाद मीडिया में एक्ट्रेस तापसी पन्नू की सगाई खबर भी सुनने को मिली है. एक मीडिया पोर्टल द्वारा प्रकाशित खबर में बताया गया कि तापसी ने बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बोए से सगाई कर ली है. इस खबर के सामने आने के बाद खुद तापसी भी थोड़ी आश्चर्य में पड़ गईं.
उन्होंने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से गलत बताया है. तापसी ने ट्विटर पर अपनी सफाई पेश करते हुए कहा, “अजीब बात है कि मेरी सगाई में मुझे ही निमंत्रण नहीं दिया गया. आपको बताना चाहूंगी कि मेरे पेरेंट्स बीते 10 साल से गोवा नहीं गए हैं. अब आपको ये लग सकता है कि मैंने 10 साल पहले सगाई की होगी.”
Really! Strange I was let invited to my own engagement... and just so u know my parents haven’t visited Goa since past 10 years... unless u think I got engaged 10 years back 🤷🏻♀️
— taapsee pannu (@taapsee) July 26, 2018
तापसी की इंगेजमेंट की रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ ही समय पहले तापसी और मैथियास के परिवारवालों ने गोवा में मुलाकात की और वहीं उनकी सगाई करा दी गई. लेकिन अब तापसी ने इन सभी रिपोर्ट्स को अफवाह करार दिया है.
बात करें फिल्मों की तो तापसी जल्द ही अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘मुल्क’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में तापसी के साथ ही ऋषि कपूर ने भी काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2018 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

