बॉलीवुड

गंजेपन की समस्या में जूझ रहे सनी सिंह निकले हैं दुल्हनियां तलाशने, उजड़ा चमन का ये ट्रेलर देख लोटपोट हो जाएंगे आप

फिल्म उजड़ा चमन का ट्रेलर बेहद ही मजेदार हैं. ट्रेलर के अंदर कई सीन्स और डायलॉग को सुन हंसी छूट जाती हैं. ऐसे में उम्मीद की जा सकती हैं कि इस बार फिर सनी एक मजेदार फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं.

गंजेपन की समस्या में जूझ रहे सनी सिंह निकले हैं दुल्हनियां तलाशने, उजड़ा चमन का ये ट्रेलर देख लोटपोट हो जाएंगे आप
उजड़ा चमन ट्रेलर (Image Credit: YouTube)

प्यार का पंचनामा 2 (Pyaar Ka Punchnama 2) और सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu Ke Titu Sweety) जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सनी सिंह (Sunny Singh) एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी में हैं. सनी सिंह का ये धमाल दिखाई देंगा उनकी नई फिल्म उजड़ा चमन (Ujda Chaman) से. जिसका मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में सनी सिंह चमन कोहली का किरदार निभा रहे हैं. जो झगड़ते बालों की समस्या से जूझ रहा हैं. महज 30 साल की उम्र में ही आधा गंजा हो जाता है. उसकी इस प्रॉब्लम के चलते उसका मजाक बनाया जाता है और कोई लड़की उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं है.

फिल्म उजड़ा चमन का ट्रेलर बेहद ही मजेदार हैं. ट्रेलर के अंदर कई सीन्स और डायलॉग को सुन हंसी छूट जाती हैं. ऐसे में उम्मीद की जा सकती हैं कि इस बार फिर सनी एक मजेदार फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं.

वैसे आपको बता दे कि गंजेपन के इसी कांसेप्ट पर आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला भी आ रही हैं. जिसका हाल ही एक टीजर भी रिलीज हुआ था. जिसके लोगों ने काफी पसंद किया है. ऐसे में दोनों फिल्म की तुलना भी हो सकती हैं.

उजड़ा चमन को डायरेक्ट किया है अभिषेक पाठक ने. सनी सिंह की ये फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. हालांकि इसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया की फिल्म मरजांवा भी रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2019 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).