बॉलीवुड

सनी लियोनी के नए आइटम सॉन्ग 'हेलोजी' का टीजर आया सामने, 18 सेकेंड में धमाका मचा गई बेबी डॉल

इससे पहले सनी लियोनी का जलवा हाल ही में आई फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में भी दिखाई दिया था. जिसमें सनी का डांस को काफी पसंद किया गया.

सनी लियोनी के नए आइटम सॉन्ग 'हेलोजी' का टीजर आया सामने, 18 सेकेंड में धमाका मचा गई बेबी डॉल
सनी लियोनी (Image Credit: Twitter)

बेबी डॉल बनने के बाद अब सनी लियोनी (Sunny Leone) एक बार फिर अपने धमाकेदार और नमकीन आइटम सॉन्ग से लोगों को दिल लूटने आ रही हैं. इस बार सनी लियोनी अपना जलवा हेलोजी (Hello Ji) बोलकर दिखाने वाली हैं. सनी का जलवा दिखाई देगा एकता कपूर की नई वेब शो रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2 से. दरअसल एकता कपूर अपनी हिट फ्रेंचाइजी रागिनी एमएमएस की 4 पार्ट लेकर आ रही हैं. हालांकि ये भी एक वेब सीरिज होगी. जिसमें रियल लाइफ कपल वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल दिखाई देंगे. इसी प्रोजेक्ट से सनी लियोनी भी जुड़ गई है. वो इसमें एक आइटम सॉन्ग के जरिए सभी का दिल जीतती दिखाई देंगी.

सनी लियोनी के इस गाने का टीजर सामने आ चुका है. जिसे खुद एकता कपूर ने सभी के सामने लाया है. एकता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बेबी डॉल की उसी टीम के साथ आ रहे हैं जय माता दी. एब सिर्फ एक दिन बचा है. आ रही है स्मोकिंग हॉट सनी लियोनी. रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2 होगा और भी हसीन.

वैसे आपको बता दे कि इससे पहले सनी लियोनी का जलवा हाल ही में आई फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में भी दिखाई दिया था. जिसमें सनी का डांस को काफी पसंद किया गया. बात अगर एकता कपूर के इस नए वेब सीरिज की करे तो सनी का इसके साथ पूरा रिश्ता रहा हैं. साल 2011 में आई रागिनी एमएमएस और साल 2014 में आई रागिनी एमएमएस 2 में सनी लियोनी बतौर लीड नजर आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2019 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).