बॉलीवुड

Sunny Leone ने लाल साड़ी में किया ऐसा डांस, हॉट Video देखकर छूटे फैंस के पसीने 

सनी लियोन ने सोशल मीडिया पर अपना एक हॉट वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो लाल साड़ी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी अदाओं के दीवाने हो गए हैं.

Sunny Leone ने लाल साड़ी में किया ऐसा डांस, हॉट Video देखकर छूटे फैंस के पसीने 
सनी लियोन (Photo Credits: Instagram)

Sunny Leone Hot Video: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचाती हुई नजर आ रही हैं. हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' (Motichoor Chaknachoor) से सनी लियोन का गाना 'बत्तियां बुझा दो' रिलीज किया गया था. आज सनी ने इस गाने का एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में सनी अपने इस गाने के लिए रिहर्सल करती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन दिया, "बत्तियां बुझा दो' के रिहर्सल के दौरान मेरा 'मैं भूल गई मोमेंट'."

इस वीडियो में एक बार फिर सनी का हॉट और कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है. इंटरनेट पर उनके इस वीडियो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिले हैं.

 

View this post on Instagram

 

Dance rehearsals 6am-9am... But made it in time to see you off to school. Feeling blessed!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी इन दिनों अपने वर्क प्रोजेक्ट्स के साथ ही अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं. वो अक्सर अपने बच्चों के साथ प्ले स्कूल के बाहर स्पॉट की जा चुकी हैं. बात करें फिल्मों को तो सनी जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोकोकोला' (Kokokola) में नजर आएंगी. इसके अलावा वो 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' जैसी फिल्मों पर भी काम कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2019 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).