बॉलीवुड

सुहाना खान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया पब्लिक, देखें शाहरुख खान की बेटी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है. सुहाना इंस्टाग्राम पर 2017 से एक्टिव हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है- “So I can be like you”. उनके अभी तक 132 हज़ार फॉलोअर्स है.हैं और उन्होंने अभी तक 897 अकाउंट्स को फॉलो किया है.

सुहाना खान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया पब्लिक, देखें शाहरुख खान की बेटी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें
सुहाना खान (Photo Credits: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भले ही अभी पढ़ाई कर रही हों, लेकिन उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा कई सालों से हो रही है. सुहाना की कोई भी तस्वीर सामने आती है तो उसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में समय नहीं लगता. इंस्टाग्राम पर सुहाना के नाम के कई फैन पेज हैं, जहां सुहाना की लेटेस्ट तस्वीरें देखने को मिल जाता हैं. हालांकि दूसरे स्टार किड्स की तरह सुहाना ने अभी तक अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक नहीं किया था. इसलिए उनके फैंस यह नहीं देख पाते थे कि सुहाना खुद किस तरह की तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन अब उनके फैंस के लिए गुड न्यूज आई है.

अगर आप अभी सुहाना का इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने अपना अकाउंट अब पब्लिक कर दिया है. सुहाना ने अभी तक इंस्टाग्राम पर 21 पोस्ट किए हैं. सुहाना के इंस्टाग्राम पर उनकी सोलो तस्वीरों के साथ-साथ परिवार और दोस्तों के साथ भी कई तस्वीरें मिल जाएंगी. हालांकि उन्होंने अपने पापा शाहरुख खान के साथ एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है. हमें शाहरुख के साथ उनकी तस्वीरों का इंतज़ार ज़रूर रहेगा.

भाई आर्यन और अबराम के साथ सुहाना...

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 

 

🥺

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

 

सुहाना की शॉर्ट फिल्म का वीडियो...

 

View this post on Instagram

 

@theodoregimeno ❤️

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

सुहाना का इंस्टाग्राम पोस्ट...

 

View this post on Instagram

 

🖤

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

अपनी दोस्त के साथ सुहाना...

 

View this post on Instagram

 

💔👩‍🎓💔

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

सुहाना ने शेयर की मम्मी गौरी खान और भाई अबराम की तस्वीर...

 

View this post on Instagram

 

Birthday boy ❤️

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

सुहाना इंस्टाग्राम पर 2017 से एक्टिव हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है- “So I can be like you”. उनके अभी तक 132 हज़ार फॉलोअर्स है.हैं और उन्होंने अभी तक 897 अकाउंट्स को फॉलो किया है.

यह बात तो साफ है कि सुहाना बॉलीवुड में एंट्री लेंगी, लेकिन उसमें अभी थोड़ा समय है. शाहरुख ने कई बार यह बात बताई है कि सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी. सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं. इसके पहले वह लंदन में थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2020 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).