अनन्या पांडे, शनाया कपूर ने सुहाना खान को दी जन्मदिन की बधाई
सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली सुहाना बुधवार को 19 साल की हो गईं. इस मौके पर उनकी सबसे अच्छी दोस्त व अभिनेत्री अनन्या पांडे
सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना बुधवार को 19 साल की हो गईं. इस मौके पर उनकी सबसे अच्छी दोस्त व अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने सोशल मीडिया पर खास प्यार भरे संदेश के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
अनन्या ने सुहाना और शनाया के साथ में लोकप्रिय 'चार्लीज एंजेल्स' पोज में टॉय गन लिए तस्वीर साझा की.
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की इन खूबसूरत फोटोज ने इंटरनेट पर मचाई धूम
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "सबसे बड़ी दिल वाली मेरी छोटी बेबी को जन्मदिन की बधाई. हम तुम्हें प्यार करते हैं..चार्लीज एंजेल्स." शनाया ने भी अपनी करीबी दोस्तों के साथ वाली एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, "हम तुम्हें प्यार करते हैं सुहाना."
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

