SOTY 2 के सेट पर फूट फूटकर रोने लगीं अनन्या पांडे, Video में सामने आई ये सच्चाई
अनन्या पांडे जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगी
करण जौहर (Karan Johar) की हिट फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (Student of the Year) के दूसरे पार्ट की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है. इस बार फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म के सेट से एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें अनन्या फूट-फूटकर रोती हुईं नजर आ रही है. अनन्या को रोता हुआ देखकर टाइगर उन्हें मानाने के लिए आगे आते हैं. लेकिन निर्देशक पुनीत मल्होत्रा (Punit Malhotra) अनन्या को पीछे जाने को कहते हैं और क्रू मेंबर्स को काम पर लौट जाने को कहते हैं.
ये देखकर टाइगर थोड़े परेशान जरूर होते हैं लेकिन निर्देशक की बात मानकर वो भी वहां से हट जाते हैं. इस वीडियो को अनन्या ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. दरअसल, ये एक प्रैंक वीडियो जो पुनीत और अनन्या ने मिलकर टाइगर के साथ खेला था. लेकिन वीडियो में देखा गया कि प्रैंक करते समय अनन्या हंस देती है और उनका ये प्रैंक फैल हो जाता है.
वीडियो को शेयर करके अनन्या ने लिखा, "मेरे हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ प्रैंक करना बेहद मुश्किल है. पुनीत मल्होत्रा मैंने पूरी कोशिश की लेकिन मैं हार गईं क्योंकि मैंने बड़ी मुश्किल से अपनी हंसी रोक रखा था. अप्रैल फूल्स डे."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

