बॉलीवुड

Confirmed: बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री' ने मचाया तहलका, मेकर्स ने की 'स्त्री 2' की घोषणा

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल को लेकर मेकर्स ने कही ये बात

Confirmed: बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री' ने मचाया तहलका, मेकर्स ने की 'स्त्री 2' की घोषणा
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर (Photo Credits: Instagram)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई है. फिल्म ने अपनी रिलीज के महज तीन दिनों में 31.26 करोड़ की आमदनी की है. फिल्म की सफलता को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स ने फैसला किया है कि वो इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे.

डीएनए से हुई बातचीत में इस फिल्म के निर्देशक राज निदिमोरू, कृष्ण डीके और निर्माता दिनेश विजन ने इसके सीक्वल की बात को कन्फर्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के आखिरी दो शॉट्स ने ही इसके सीक्वल का इशारा कर दिया है. अगर आप फिल्म को देखेंगे तो आपको समझेगा कि हमने अंत में ही इसके अगले पार्ट के संकेत दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Stree Film Review: राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में छुपा है एक गहरा संदेश

‘स्त्री 2’ की शुरुआत वहीं से होगी और हमने इसे फ्रैंचाइजी के तौर पर लिखा है, इसलिए सीक्वल तो होगा ही. हम खुश हैं कि इस कंटेंट पर हमारा जो विश्वास था वो कारगार साबित हुआ है.

ये भी पढ़ें: ‘स्त्री’ और ‘यमला पगला दीवाना फिर से’, पहले दिन किस फिल्म ने कमाए कितने करोड़ ?

उन्होंने ये भी बताया कि ‘स्त्री 2’ में उन किस्सों के बारे में बताया जाएगा जिसे फिल्म के पहले हिस्से में रिवील नहीं किया गया था. जैसे कि फिल्म में श्रद्धा कपूर का बैकग्राउंड. इसी के साथ फिल्म की कास्ट को बरकार रखा जाएगा और इसमें कुछ और चेहरे भी जुड़े जाएंगे. ये भी रिवील किया गया कि फिल्म की शूटिंग 2019 के अंत तक शुरू की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2018 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).