बॉलीवुड

श्रीदेवी के जन्मदिन पर इस खूबसूरत अंदाज में उन्हें याद कर रही हैं बेटी जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर द्वारा पोस्ट की गई ये फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है

श्रीदेवी के जन्मदिन पर इस खूबसूरत अंदाज में उन्हें याद कर रही हैं बेटी जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर, श्रीदेवी और बोनी कपूर (Photo Credits: Instagram)

आज श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने एक प्यारी सी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. ये फोटो असल में जाह्नवी के बचपन की तस्वीर है जिसमें वो मॉम श्रीदेवी और अपने पिता बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो में जहां बोनी और श्रीदेवी काफी यंग लग रहे हैं वहीं टोपी पहनी हुईं जाह्नवी किसी क्यूट डॉल से कम नहीं लग रही हैं.

इस फोटो को सोशल मीडिया पर 2 लाख 90 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं. गौरतलब है कि जाह्नवी ने इस फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है. जाहिर सी बात है कि ये तस्वीर जाह्नवी के बचपन के उन दिनों को दर्शाती है जब वो अपने माता-पिता की छत्र छाया में अपनी जिंदगी के खूबसूरत दिनों को जी रहीं थी.

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

हाल ही में जाह्नवी ने करण जौहर निर्मित फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में बेटी जाह्नवी को देखने के लिए खुद श्रीदेवी भी काफी बेताब थी. साथ ही बॉलीवुड में जाह्नवी की शुरुआत को लेकर वो उन्हें गाइड भी कर रहीं थी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. फरवरी, 2018 में जब श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने दुबई गई हुईं थी उस समय वहां उनका निधन हो गया.

उनके निधन के बाद भी जाह्नवी ने अपनी फिल्म की शूटिंग का काम जारी रखा और एक इमोशनल पोस्ट लिखकर कहा कि वो अपने करियर के लिए खूब मेहनत करेंगी और अपनी मां को गर्व महसूस कराएंगी.

फिल्म 'धड़क' के बाद अब जाह्नवी जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में करीना कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी. इस फिल्म को भी धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है और फिल्म की रिलीज साल 2020 के लिए तय की गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2018 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).