बॉलीवुड

Ramayana: यश निभाएंगे रावण का किरदार, 'रामायण' की शूटिंग इस हफ्ते मुंबई में होगी शुरू

साउथ सुपरस्टार यश अब पौराणिक किरदार में नजर आने वाले हैं. 'केजीएफ' फेम यश निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाएंगे. इस फिल्म की शूटिंग इस हफ्ते मुंबई में शुरू हो रही है.

Ramayana: यश निभाएंगे रावण का किरदार, 'रामायण' की शूटिंग इस हफ्ते मुंबई में होगी शुरू
Yash, Ranbir Kpaoor (Photo Credits: Instagram, Wikimedia Commons)

Ramayana: साउथ सुपरस्टार यश अब पौराणिक किरदार में नजर आने वाले हैं. 'केजीएफ' फेम यश निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाएंगे. इस फिल्म की शूटिंग इस हफ्ते मुंबई में शुरू हो रही है. खास बात ये है कि यश सिर्फ इस फिल्म में अभिनय नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म को नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर एक अहम भूमिका में दिखाई देंगे, जिससे इसे लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि यश ने अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘Toxic’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अब ‘रामायण’ पर पूरा फोकस किया है. शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने उज्जैन के एक मंदिर में दर्शन किए, जिससे इस प्रोजेक्ट की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गहराई को भी रेखांकित किया गया.

यश जल्द शुरु करेंगे रामायण की शूटिंग;

‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है. ऐसे में यश का रावण बनना निश्चित ही दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ होगा. नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रुप में और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म का दर्शकों को बेसब्री के साथ इंतजार है पर फिल्म अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).