Vishwaroopam-2 trailer : एक्शन से भरपूर होगी कमल हासन की यह स्पाई थ्रिलर, देखें VIDEO
कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम-2' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया. फैन्स इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे
कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम-2' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया. फैन्स इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जहां आमिर खान ने इस फिल्म के हिंदी वर्जन का ट्रेलर लॉन्च किया, वहीं फिल्म के तेलुगु और तमिल वर्जन के ट्रेलर को जूनियर एनटीआर और श्रुति हासन ने रिलीज़ किया. यह फिल्म 2013 में आई फिल्म 'विश्वरूपम' का सीक्वल है. बॉक्स ऑफिस पर 'विश्वरूपम' ने जमकर कमाई की थी. ट्रेलर से पता लग रहा है कि यह फिल्म एक्शन सीक्वेंस और स्टंट्स से भरपूर होगी. कमल हासन एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं. 'विश्वरूपम-2'एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी और ट्रेलर देख आपकी भी इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटमेंट औरे बढ़ जाएगी.
आमिर खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस ट्रेलर को शेयर किया और लिखा कि, "कमल सर, आपको और विश्वरूपम की पूरी टीम को ढेर सारी बधाइयां. मैं आपको इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं देता हूं. लव एंड रिस्पेक्ट."
Dear Kamal Sir, congratulations to you and to the entire team of Vishwaroop 2 ! Wishing you all the very best.
Love and respect always.
Aamir.#Vishwaroop2Trailer @ikamalhaasan https://t.co/KvxJc8xheF
— Aamir Khan (@aamir_khan) June 11, 2018
आपको बता दें कि 'विश्वरूपम-2' का निर्देशन कमल हासन ने ही किया है. रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. राजनीति में आने के बाद यह कमल हासन की पहली फिल्म है. इस फिल्म में शेखर कपूर, वहीदा रहमान, राहुल बोस, पूजा कुमार, एंड्रिया जेरेमियाह, जयदीप अहलावत, नसीर, अनंत महादेवन, युसूफ हुसैन और राजेंद्र गुप्ता जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2018 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

