मनोरंजन

Sai Dharam Tej की रिकवरी के बाद अब उनकी शादी की चर्चा जोरों पर

तेज बाइक दुर्घटना के बाद से तेलुगु अभिनेता साई धर्म की हालत में अब काफी सुधार आ रहा है. साई धर्म को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, और वह अपने आवास पर आराम कर रहे है. अभिनेता ने कुछ दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था, उनके चचेरे भाई - अल्लू सिरीश, निहारिका कोनिडेला, श्रीजा, वरुण तेज, और अन्य ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं थी.

Sai Dharam Tej की रिकवरी के बाद अब उनकी शादी की चर्चा जोरों पर
साई धरम तेज (Photo Credits: Instagram)

हैदराबाद, 17 अक्टूबर: तेज बाइक दुर्घटना के बाद से तेलुगु अभिनेता साई धर्म की हालत में अब काफी सुधार आ रहा है. साई धर्म को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, और वह अपने आवास पर आराम कर रहे है. अभिनेता ने कुछ दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था, उनके चचेरे भाई - अल्लू सिरीश, निहारिका कोनिडेला, श्रीजा, वरुण तेज, और अन्य ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं थी. यह भी पढ़े: तेलुगू अभिनेता Sai Dharam Tej की हालत स्थिर, डॉक्टरों ने दी जानकारी

निहारिका कोनिडेला ने साईं धर्म को उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया था. वहीं अल्लू सिरीश के विश करने वाले पोस्ट ने सई धर्म तेज की शादी की अफवाह उड़ा दी है. अल्लू सिरीश ने लिखा, "मैं वास्तव में आशा करता हूं कि यह आपका आखिरी सिंगल जन्मदिन है और जल्द ही आप अपनी शादी की खबर लेकर आएंगे. " इस संदेश ने अफवाहों को जन्म दिया है कि साईं धर्म तेज जल्द ही शादी करने वाले हैं.

खबर है कि साईं धर्म तेज का परिवार, खासकर उनकी मां चाहती हैं कि उनकी शादी जल्द से जल्द हो जाए, ताकि जल्द से जल्द उनका परिवार शुरू हो सके. सईं धर्म वर्तमान में फिजियोथेरेपी से गुजर रहे है और दुर्घटना से उबरने की कोशिश कर रहे है. अपने हालिया पोस्ट में सईं धरम ने उल्लेख किया कि वह काफी अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं, और सभी को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया.

दशहरे पर छुट्टी मिलने से पहले साई एक महीने से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहे. उनके चाचा चिरंजीवी ने एक दिल को छू लेने वाला संदेश पोस्ट किया था, जिसमें साईं धर्म को शुभकामनाएं और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई थी. साई धर्म तेज की हालिया फिल्म 'रिपब्लिक' की सभी ने प्रशंसा की है, और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. पूरी तरह से ठीक होने के बाद वह अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2021 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).