Samantha Ruth Prabhu ने किया खुलासा, कहा - ‘एक्स के महंगे गिफ्ट्स पर खर्च किए बेहिसाब पैसे’
हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन ने एक मजेदार रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लिया, जहां सामंथा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे किए. इस दौरान सामंथा ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स के महंगे गिफ्ट्स पर बेहिसाब पैसे खर्च किए हैं.
Samantha Ruth on Ex: हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन ने एक मजेदार रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लिया, जहां सामंथा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे किए. इस दौरान सामंथा ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स के महंगे गिफ्ट्स पर बेहिसाब पैसे खर्च किए हैं. रैपिड फायर राउंड के दौरान वरुण धवन ने सामंथा से पूछा, "सबसे बेकार चीज पर आपने सबसे ज्यादा पैसा कब खर्च किया?" इस सवाल के जवाब में सामंथा ने तुरंत कहा, "मेरे एक्स के महंगे गिफ्ट्स." वरुण ने आगे पूछा, "कितना?" इस पर सामंथा ने हंसते हुए कहा, "काफी ज्यादा! ठीक है, आगे बढ़ते हैं!"
वरुण ने अगला सवाल पूछा, जिसमें उन्हें आखिरी व्यक्ति का नाम बताना था जिसे उन्होंने मैसेज किया और वह मैसेज भी पढ़कर सुनाना था. इस सवाल पर सामंथा ने जवाब देने से मना कर दिया और किसी का नाम नहीं लिया.
सामंथा ने एक्स के लिए खरीदे महंगे गिफ्ट:
View this post on Instagram
सामंथा रुथ प्रभु 2021 में अभिनेता नागा चैतन्य से अलग हो चुकी हैं. हालांकि, इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने पूर्व पति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके जवाब ने फैंस के बीच चर्चाएं जरूर बढ़ा दी हैं. सामंथा का यह रैपिड फायर राउंड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

