मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधी रजनीकांत की बेटी सौंदर्या, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी सौंदर्या (Soundarya) दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं. सोमवार सुबह एक्टर विशागन वनांगामुदी (Vishagan Vanangamudi) के साथ उनकी शादी हुई.

शादी के बंधन में बंधी रजनीकांत की बेटी सौंदर्या, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें
शादी के बंधन में बंधी रजनीकांत की बेटी सौंदर्या (Photo Credits: Twitter)

रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी सौंदर्या (Soundarya) दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं. सोमवार सुबह एक्टर विशागन वनांगामुदी (Vishagan Vanangamudi) के साथ उनकी शादी हुई. चेन्नई (Chennai) के 'द लीला होटल पैलेस' (The Leela Palace hotel) में दोनों की शादी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. अब दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. तस्वीरों में विशागन और सौंदर्या की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है. दुल्हन के अवतार में सौंदर्या बहुत खूबसूरत लग रही हैं.

बता दें कि ये सौंदर्या की दूसरी शादी है. सौंदर्या ने साल 2010 में बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से शादी रचाई थी. दोनों का एक बेटा भी है. साल 2017 में सौंदर्या आश्विन से अलग हो गई थी. रजनीकांत ने इस शादी को बचाने के लिए बहुत कोशिश की थी लेकिन वह असफल रहें. रजनीकांत ने अपनी बेटी को समझौता करने की सलाह दी थी लेकिन वह नहीं मानी. सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की जानकारी दी थी.

यह भी पढ़ें:-  रजनीकांत ने बेटी सौंदर्या की प्री वेडिंग बैश में किया जमकर डांस, थलाईवा का ये Video इंटरनेट पर हुआ Viral

आपको बता दें कि सौंदर्या का जन्म 20 सिंतबर, 1984 को हुआ था. उनका असली नाम शकु बाई राव गायकवाड़ है. उन्होंने  रजनीकांत की फिल्म 'कोचादाइयां' का निर्देशन किया है. साथ ही उन्होंने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'गोवा' को प्रोड्यूस भी किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).