बॉलीवुड

रजनीकांत ने बेटी सौंदर्या की प्री वेडिंग बैश में किया जमकर डांस, थलाईवा का ये Video इंटरनेट पर हुआ Viral

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने 8 फरवरी, शुक्रवार को बिजनेसमैन विशागन वननगमुदी से शादी कर ली

रजनीकांत ने बेटी सौंदर्या की प्री वेडिंग बैश में किया जमकर डांस, थलाईवा का ये Video इंटरनेट पर हुआ Viral
रजनीकांत और उनकी बेटी सौंदर्या (Photo Credits: Instagram)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी सौंदर्या रजनीकांत (Soundarya Rajinikanth) ने बिजनेसमैन और अभिनेता विशागन वननगमुदी (Vishagan Vanangamudi) के साथ 8 फरवरी, शुक्रवार को सात फेरे लिए. शादी समारोह चेन्नई में रखी गई थी जहां हिंदू पारंपरिक ढंग से शादी के सभी रीति रिवाज को संपन्न किया गया. इस शादी में साउथ समेत राजनीति के क्षेत्र से रजनीकांत के करीबी दोस्त और यार भी नजर आए. बेटी सौंदर्या की शादी रजनीकांत और उनके घरवालों के लिए कई खुशियां लेकर आई है.

ऐसे में वो भी अपनी इस खुशी को रोक नहीं पाए और बेटी सौंदर्या की प्री वेडिंग बैश (pre wedding bash) में जमकर डांस करते हुए नजर आए. इस पार्टी में उनके परिवारवाले भी रजनीकांत के कई पॉपुलर गानों पर जमकर डांस करते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर अन्य कई फोटोज भी देखने को मिली है जिसमें रजनीकांत अपने नाती-पोते के साथ भी खूब एन्जॉय करते हुए नजर आए. फोटो में रजनीकांत धनुष (dhanush) के बेटे यात्रा और लिंगा के साथ दिखे. इसी के साथ इस फोटो में सौंदर्या के बेटे वेद कृष्णा (सौंदर्या की पहली शादी से वेद कृष्णा का जन्म हुआ) भी नजर आए.

ये भी पढ़ें: रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने की दूसरी शादी, इंटरनेट पर Leak हुई ये Inside Photos

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 

 

😍 #Rajinikanth ❤️

A post shared by Happy Sharing By Dks (@happysharingbydks) on

सौंदर्या और विशागन की वेडिंग रिसेप्शन 11 फरवरी को रखी गई है जिसमें फिल्म और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2019 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).