'नेशनल क्रश' प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो इंटरनेट पर फिर मचा रहा है धमाल
प्रिया प्रकाश वारियर फिर से एक बार इंटरनेट पर छाई हुई हैं. उनका एक वीडियो दोबारा वायरल हो रहा है
इस साल वैलेंटाइन्स वीक के दौरान जब प्रिया प्रकाश वारियर की अपकमिंग फिल्म 'ओरू अदार लव' का एक वीडियो वायरल हुआ था तो एक दिन में ही वे पूरे देश में प्रसिद्ध हो गई थी. इस वीडियो में वे अपने को-स्टार रोशन अब्दुल रहूफ को आंख मारती नजर आई थी और इस अदा ने देश के लाखों- करोड़ों लोगों को उनका दीवाना बना दिया था. वे देश का 'नेशनल क्रश' कहलाई जाने लगी. अब प्रिया प्रकाश वारियर फिर से एक बार इंटरनेट पर छाई हुई हैं. उनका एक वीडियो दोबारा वायरल हो रहा है.
एक रिसेप्शन पार्टी अटेंड करने पहुंची प्रिया ने एक गाने पर जमकर ठुमके लगाए. प्रिया के साथ उनकी आने वाली फिल्म के सह-कलाकार भी 'हवा हवा' गाने पर डांस करते नजर आए. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह गाना संजय दत्त और शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म 'इंसाफ अपने लहू से' का है. वैसे इस गाने के नए वर्जन को अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' में भी इस्तेमाल किया गया है पर प्रिया पुराने वर्जन पर ही नाचती नजर आई. डांस करते वक्त वे इस गाने को गुनगुना भी रही थी.
हाल ही में प्रिया को 'वायरल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड भी दिया गया था. उन्होंने इस अवॉर्ड को अपनी आने वाली फिल्म 'ओरू अदार लव' की कास्ट और डायरेक्टर ओमर लुलु को समर्पित किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2018 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

