बॉलीवुड

प्रभास स्टारर 'साहो' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो' का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है. 'साहो' का बजट तकरीबन 350 करोड़ बताया जा रहा है.

प्रभास स्टारर 'साहो' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
फिल्म 'साहो' का पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की 'साहो' (Saaho) का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है. 'साहो' का बजट तकरीबन 350 करोड़ बताया जा रहा है. उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत करेगी. अब पिंकविला से बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर (Girish Johar) ने बताया कि फिल्म का हिंदी वर्जन पहले दिन तकरीबन 15-20 करोड़ का बिजनेस कर सकता है.

हिंदी के अलावा 'साहो' को तमिल, तेलुगु और मलयालम जैसी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. गिरीश जौहर ने इस बारे में कहा कि, "दक्षिण में साहो तीनों भाषाओं में शानदार शुरुआत करेगी. साउथ और हिंदी वर्जन का कलेक्शन कुल मिलाकर तकरीबन 65-70 करोड़ हो सकता है."

यह भी पढ़ें:- प्रभास स्टारर 'साहो' के लिए अन्य फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट को बढ़ाया आगे

आपको बता दें कि फिल्म 'साहो' में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम रोल में है. सुजीत ने फिल्म का निर्देशन किया है. पहले ये फिल्म 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी मगर बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब यह फिल्म 30 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).