रजनीकांत के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा, 'पेट्टा' का टीजर हुआ रिलीज
आगामी तमिल एक्शन फिल्म 'पेट्टा' का टीजर बुधवार को सुपरस्टार रजनीकांत के 68वें जन्मदिन पर जारी किया गया. टीजर में रजनीकांत दो अवतारों में नजर आ रहे हैं...
चेन्नई: आगामी तमिल एक्शन फिल्म 'पेट्टा' (Petta) का टीजर बुधवार को सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajanikant) के 68वें जन्मदिन पर जारी किया गया. टीजर में रजनीकांत दो अवतारों में नजर आ रहे हैं. इसमें एक में वह मूछों और दूसरी में दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं. टीजर में रजीकांत की 1990 के दशक की पुरानी तस्वीरें दिखाई गई हैं. 'पेट्टा' रजनीकांत और कार्तिक सुब्बाराज (Karthik Subbaraj) की एक-साथ पहली फिल्म है.
इसके ऑडियो लॉन्च पर रजनीकांत ने कहा कि कार्तिक ने उन्हें रजनीकांत के बड़े प्रशंसक की तरह निर्देशित किया. उन्होंने कहा, "कार्तिक का कहानियां बयां करने का बिल्कुल अलग अंदाज है. उन्होंने रजनीकांत के असली प्रशंसक की तरह इस फिल्म को निर्देशित किया. 'पेट्टा' 1990 के दशक की मेरी फिल्मों की मजेदार याद की तरह है.
यह भी पढ़ें: 2.0 Day 1 Box Office Collection: रजनीकांत- अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़
कार्तिक ने मुझसे उस तरह का काम कराया, जो मैं तीन से चार दशक पहले किया करता था." रजनीकांत ने 'पेट्टा' को खूबसूरत फिल्म के रूप में वर्णित किया, जो त्योहार में रिलीज के लिए उपयुक्त है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2018 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

