बॉलीवुड

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे साउथ के यह सुपरस्टार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे. डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक अब 'ब्रह्मास्त्र' में इस साउथ के सुपरस्टार को भी देखा जाएगा

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे साउथ के यह सुपरस्टार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits : Facebook)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं. ये दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन को भी देखा जाएगा. डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक अब 'ब्रह्मास्त्र' में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी नजर आएंगे. इससे पहले भी नागार्जुन को एक हिंदी फिल्म में देखा जा चुका है. मनीषा कोइराला के साथ उनको फिल्म 'क्रिमिनल' के गाने 'तुम मिले दिल खिले' में देखा गया था.

डेक्कन क्रॉनिकल के सूत्रों के अनुसार, "नागार्जुन काफी समय से एक हिंदी फिल्म करना चाहते थे पर वह किसी रोचक प्रोजेक्ट को ढूंढ रहे थे. उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कर दी है. मंगलवार से मुंबई में वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे." हाल ही में अपनी फिल्म 'ऑफिसर' के कारण नागार्जुन सुर्खियों का हिस्सा बने हुए थे. इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी. खबरों की माने तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने मात्र 75 लाख रुपये की कमाई थी.

Age is totally reverse for him 👌❤️🙈 #Nagarjuna

A post shared by Nagarjuna Akkineni (@akkineni__nagarjuna) on

15 साल बाद नागार्जुन बॉलीवुड में वापिसी करने जा रहे हैं. अब जब फिल्म की कास्ट इतनी दामदर है तो हम उम्मीद करते हैं कि वह एक धमाकेदार कमबैक करेंगे. फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुख़र्जी कर रहे हैं और करण जौहर इस फिल्म के निर्माता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2018 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).