मनोरंजन

एक्ट्रेस नागा झांसी की आत्महत्या का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी के उत्पीड़न से परेशान हो कर उठाया था यह कदम

तेलुगू अभिनेत्री एस. नागा झांसी (Naga Jhansi) ने प्रेमी के उत्पीड़न और धोखा देने के कारण आत्महत्या की है. हैदराबाद पुलिस ने यह जानकारी दी. अत्महत्या के लिए उकसाने के लिए सूर्या तेजा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.

एक्ट्रेस नागा झांसी की आत्महत्या का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी के उत्पीड़न से परेशान हो कर उठाया था यह कदम
तेलुगू अभिनेत्री एस. नागा झांसी (Photo Credit- IANS)

हैदराबाद: तेलुगू अभिनेत्री एस. नागा झांसी (Naga Jhansi) ने प्रेमी के उत्पीड़न और धोखा देने के कारण आत्महत्या की है. हैदराबाद पुलिस ने यह जानकारी दी. अत्महत्या के लिए उकसाने के लिए सूर्या तेजा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. टीवी सीरियल 'पवित्र बंधन' में काम कर चुकीं अभिनेत्री झांसी (21) पांच फरवरी को श्रीनगर कालोनी स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटका पाया गया था.

सहायक पुलिस आयुक्त (पंजागुट्टा) विजय कुमार ने कहा कि झांसी के परिजनों द्वारा झांसी की आत्महत्या के लिए युवक को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. विजयवाड़ा में मोबाइल की एक दुकान चलाने वाला तेजा झांसी के संपर्क में पिछले साल अप्रैल में आया था. जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. झांसी ने जुलाई में अपने परिजनों को बताया कि वह तेजा से शादी करना चाहती है. वह कथित तौर पर एक सप्ताह के लिए तेजा के घर पर भी रुकी थी.

यह भी पढ़ें: इस टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, रिश्तेदारों ने किया वजह का खुलासा

नवंबर में तेजा के जन्मदिन पर झांसी ने उसे एक मोटरसाइकिल उपहार में दी. पिछले महीने तेजा झांसी के घर गया और उनके परिजनों को बताया कि वह उससे तभी शादी करेगा जब वह अभिनय छोड़ेगी. झांसी ने यह शर्त स्वीकार कर ली और तबसे एक ब्यूटी पार्लर चलाने लगीं. तेजा तब भी उस पर शक करता रहा और उस पर उनके दोस्तों से बात करने का आरोप लगाता रहा.

पिछले कुछ दिनों से तेजा ने उसे नजरंदाज करना शुरू कर दिया और उसकी कॉल तक उठानी बंद कर दी. पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आत्महत्या से पहले झांसी फ्लैट में पांच दिन तक अकेली थी और तनाव में थी. झांसी यह जानकर स्तब्ध थी कि तेजा शादी के लिए किसी और लड़की को तलाश रहा है आरोपी ने झांसी को धोखा देने के आरोप को नकार दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).