मनोरंजन

Malayalam Actress Accuses Co-Stars of Sexual Harassment: 'गले लगाया, किस किया', मलयालम एक्ट्रेस मिनू मुनेर ने चार सह-कलाकारों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

मलयालम फिल्म अभिनेत्री मिनू मुनेर ने सोमवार को चार प्रमुख सितारों मुकेश, जयसूर्या, मनियांपिला राजू और इडवेला बाबू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

Malayalam Actress Accuses Co-Stars of Sexual Harassment: 'गले लगाया, किस किया', मलयालम एक्ट्रेस मिनू मुनेर ने चार सह-कलाकारों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
Minu Muneer (Photo Credits: Instagram)

Malayalam Actress Accuses Four Co-Stars of Sexual Harassment: मलयालम फिल्म अभिनेत्री मिनू मुनेर ने सोमवार को चार प्रमुख सितारों मुकेश, जयसूर्या, मनियांपिला राजू और इडवेला बाबू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. यह आरोप जस्टिस के हेमा कमेटी की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद सामने आए हैं, जिसमें फिल्म उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के चौंकाने वाले निष्कर्ष सामने आए हैं. अपने फेसबुक पोस्ट में, अभिनेत्री ने दावा किया कि 2013 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चार अभिनेताओं - मुकेश, मनियांपिला राजू, इडवेला बाबू और जयसूर्या ने उनके साथ बदसलूकी और यौन उत्पीड़न किया था.

उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए अपनी आपबीती भी साझा की. अभिनेत्री ने कहा, "फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरा कड़वा अनुभव रहा. मैं टॉयलेट गई थी और जब मैं बाहर आई, तो जयसूर्या ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और मेरी सहमति के बिना मुझे चूम लिया."

ये भी पढें: Malayalam Actress Sexual Assault Case: मलयालम अभिनेत्री Revathy Sampath ने अभिनेता और एएमएमए महासचिव Siddique पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बोलीं 'मानसिक और शारीरिक रूप से यौन उत्पीड़न किया'

मिनू मुनेर ने लगाया चार सह- कलाकारों पर यौन उत्पीड़न का आरोप

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by Bolly Window (@bollywindow)

निर्देशकों रंजीत और अभिनेता सिद्धिक द्वारा लगाए गए समान आरोपों के बाद यह ताजा आरोप सामने आए हैं. दोनों को ही एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) से इस्तीफा देना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).