Malayalam Actress ने अपने साथ दुर्व्यवहार करने वाले दोनों आरोपियों को किया माफ
रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने दोनों आरोपियों की माफी को मान लिया है. उन्होंने पुलिस और मीडिया का शुक्रिया अदा किया है. इसके साथ ही उन्होंने परिवार और दोस्तों से मिले सपोर्ट का भी शुक्रिया किया है.
गुरूवार को केरल फिल्म इंडस्ट्री में तब हल्ला मच गया जब एक मलयालम एक्ट्रेस (Malayalam Actress) ने मॉल में अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी. जिसके बाद इस घटना की हर तरफ निंदा की गई. जैसी ही खबर मीडिया में आई तुरंत इस घटना के खिलाफ जांच के आदेश दिया. जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन अब जानकारी सामने आ रही हैं कि एक्ट्रेस ने दोनों आरोपियों की माफीनामे को कबूल कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने दोनों आरोपियों की माफी को मान लिया है. उन्होंने पुलिस और मीडिया का शुक्रिया अदा किया है. इसके साथ ही उन्होंने परिवार और दोस्तों से मिले सपोर्ट का भी शुक्रिया किया है.
आपको बता दे कि इससे पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी की. उन्होंने बताया कि जब मॉल में परिवार के साथ थी तब दोनों मेरे और मेरी बहन के करीब आने की कोशिश और छूने की कोशिश की थी. जिसके बाद महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कराई थी.
दोनों आरोपियो की जानकरी मॉल में मौजूद सीसीटीवी फूटेज से मिली. जिसके बाद दोनों को पुलिस रविवार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

