कोरोना का कहर: बार्सिलोना पहुंची श्रिया सरन अब रह रही हैं सेल्फ-आइसोलशन में
दक्षिणी स्टार श्रिया सरन वर्तमान में स्पेन के बर्सिलोना में हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के माध्यम से वह अपने आइसोलेशन के दौरान अपनी सकारात्मकता दिखा रही हैं. स्पेन में तनावभरे माहौल के बीच श्रिया सकारात्मक ऊर्जा साझा कर रही हैं
दक्षिणी स्टार श्रिया सरन (Shriya Saran) वर्तमान में स्पेन के बर्सिलोना (Barcelona) में हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के माध्यम से वह अपने आइसोलेशन के दौरान अपनी सकारात्मकता दिखा रही हैं. स्पेन में तनावभरे माहौल के बीच श्रिया सकारात्मक ऊर्जा साझा कर रही हैं. वीडियो में वह काले रंग के शॉर्ट्स में और गुलाबी रंग के स्वेटर में नजर आ रही हैं. अभिनेत्री अपने पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ डांस करते नजर आईं.
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "बर्सिलोना में घर में बैठे हुए 10 दिन हो गए. जब यह सब खत्म हो जाए मैं, एक बार आपका हाथ पकड़ना चाहती हूं. कृपया घर पर रहें. खुद को सुरक्षित रखें, बुजुर्गो का ध्यान रखें. बच्चे भी स्वस्थ रहें. मेरे जैसा व्यवहार न करें..इस बीच खुश रहें, प्यार बांटे और सिर्फ अच्छी बाते करें."ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस श्रिया सरन से लंदन एयरपोर्ट पर पुलिस ने की पूछताछ, अभिनेत्री से हुई थी ये बड़ी गलती
हाल ही में लंदन से लौटी एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इन दिनों आइसोलेशन में अपना वक्त बिता रही हैं. उनके अलावा न्यूयॉर्क से अपनी आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग का काम निपटा के हाल ही में भारत लौटे अनुपम खेर भी आइसोलेशन (Isolation) में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2020 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

