Shocking: पति से अनबन के बाद इस पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस ने पंखे से लटककर की खुदकुशी
पारिवार में कलह और शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां उनकी मौत की मुख्य वजह बताई जा रही है
साउथ की चर्चित टीवी एक्ट्रेस नेहा ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है. नेहा ने चेन्नई के वालासरावक्कम स्थित अपने फ्लैट पर इस घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब नेहा की नौकरानी उनके घर पहुंची तो उन्हें पंखे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए. इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शव बरामद किया और उसे पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया. पुलिस फिलहाल नेहा की मौत की वजह जानने में जुटी हुई और इस केस की तफ्तीश की जा रही है.
पति से चल रही थी अनबन
जानकारी के अनुसार, नेहा तमिल सीरियल ‘वंसम’ में ज्योतिका का किरदार निभा रहीं थी. मीडिया में आई जानकारी में इस बात का खुलासा किया गया कि 3 साल पहले नेहा की शादी अरुणबाला से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही इनके बीच काफी विवाद होने लगा. बताया गया कि नेहा की कोई संतान नहीं है और यही कारण है कि उनके परिवार में इस बात को लेकर भी अनबन चल रही थी. नेहा बीते दो महीनों से अपने अरुणबाला से अलग रह रहीं थी.
इस केस को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2018 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

