अभिनेत्री साई पल्लवी ने ठुकराया 2 करोड़ की फेयरनेस क्रीम एड का ऑफर, वजह जानकर फैंस बांध रहे हैं तारीफों के पुल !
साई पल्लवी को एक फेयरनेस क्रीम के प्रचार के लिए 2 करोड़ का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया..
अभिनेत्री साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने हाल ही में एक फेयरनेस क्रीम (fairness cream) के प्रचार के लिए 2 करोड़ के ऑफर को ठुकरा दिया. तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों के काम कर चुकी साई पल्लवी अपनी फिल्मों में भी कम मेक-अप के लिए जानी जाती हैं. साई पल्लवी के इस ऑफर को ठुकराने के पीछे भी अब एक खास वजह बताई जा रही है.
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, साई को एक नामचीन फेयरनेस क्रीम ब्रैंड ने ये ऑफर दिया था. लेकिन वो फेयर का प्रचार नहीं करना चाहती थी और इसलिए उन्होंने इस एड को करने से मना कर दिया.
गौरतलब है कि इससे पहले तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने भी इसी तरह से फेयरनेस के प्रचार से परहेज करते हुए एक इवेंट से बेकआउट कर लिया था. तापसी को जब पता चला कि एक इवेंट में उन्हें फेयरनेस ब्रैंड के बेकग्राउंड के साथ पोज करना है तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया.
तापसी ने बताया था कि फेयरनेस के कारण उन्होंने कुछ फिल्में गंवा दी थी और इसलिए वो इसका प्रचार नहीं करना चाहती. बात करें साई पल्लवी को तो वो साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर फेस बन चुकी हैं. उनकी फिल्म 'प्रेमम', 'काली' और 'फिदा' को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पोंस भी मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

